राष्ट्रवाणी: CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और रायगढ़ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक रायपुर में आयोजित आयुर्वेद सेवा सम्मेलन में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 12:40 बजे से 1:40 बजे तक बिरगांव में भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. मुख्यमंत्री साय दोपहर 3 बजे दो दिवसीय रायगढ़ दौरे के लिए रवाना होंगे. रायगढ़ में वे भाषा शिक्षण कार्यक्रम और रात में चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम रायगढ़ के सर्किट हाउस में होगा. 24 सितंबर को सीएम साय रायगढ़ में सेवा संकल्प सेवादान और वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम में शामिल होंगे. साथ ही घाट विकास परियोजना का शिलान्यास करेंगे. सुबह करीब 11:35 बजे तक वह रायपुर लौट आएंगे. रायपुर. राजधानी रायपुर में बिजली कनेक्शनों को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. ई-केवायसी के लिए अब हर सप्ताह गुरुवार को विशेष शिविर लगाया जाएगा. जनता घर बैठे अपने मोबाइल पर मोर बिजली ऐप के माध्यम से भी ई-केवायसी कर पाएंगे. इससे उद्देश्य अवैध कनेक्शन और बिजली फर्जीवाड़े पर शिकंजा कसना है. रायपुर. पॉवर कंपनी में पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू करने और संविदा कर्मचारियों को पूर्व की भांति नियमित करने समेत अन्य मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ (भामसं) छत्तीसगढ़ के आव्हान पर 1 अक्टूबर को नवा रायपुर में महाधरना आयोजित किया गया है. इस बीच 24 सितंबर को शाम 7 बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक आयोजित की गई है. रायपुर. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव करीब 2 महीने बाद बुधवार 23 सितंबर को नई दिल्ली से छत्तीसगढ़ लौटेंगे. वे शाम 5.55 बजे नियमित विमान से दिल्ली से रवाना होकर करीब 8 बजे रायपुर माना विमानतल पहुंचेंगे. किरण देव के दिल्ली से वापसी पर भाजपा ने स्वागत की तैयारी की है. जिसके तहत जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से भी उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता रायपुर आ आएंगे. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव का गत 29 जुलाई को एक सड़क दुर्घटना के शिकार हुए थे. उनका इलाज पहले झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज में चला, फिर उन्हें गुडगांव स्थित मेदांता अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया. मेदांता अस्पताल में गत 3 अगस्त को उनके हिप हेयर फ्रेक्चर का ऑपरेशन हुआ. तब से वे नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे. सड़क दुर्घटना के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष करीब दो महीने नई दिल्ली में ही रहे. उनके 17 सितंबर को जन्मदिन को आने की चर्चा थी, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें रूकना पड़ा. उनके साथ मौजूद स्टाफ का कहना हैं कि फिलहाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वस्थ्य हैं. उनका फिजियोथैरपी सेशन भी पूरा हो गया है. डॉक्टरों ने अब उन्हें छत्तीसगढ़ जाने की सलाह दी है. इसके बाद मंगलवार को उनका प्रोटोकॉल भी जारी किया गया है. इस खबर से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम दौरे पर हैं. वह आज नगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर जागीरोड, मोरीगांव में सुबह 10:30 बजे आयोजित आमसभा में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 6:45 बजे गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और रात 11 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे. रायपुर. रायगढ़ में आज चक्रधर समारोह-2026 का समापन दिवस है. समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की विशेष संगीत संध्या और आयुष नामदेव के ‘सियाधेश म्यूजिक बैंड’ की प्रस्तुति समारोह का प्रमुख आकर्षण होगी.
Trending
- एनटीपीसी ने 3,394 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश वितरित किया, वित्त वर्ष 2026 में भुगतान 8,727 करोड़ रुपये तक पहुंच गया – भारतीय पीएसयू
- सीसीएल ने नई जीईएम सुविधाओं और कार्यप्रणाली पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया – भारतीय पीएसयू
- तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक रविवार, 27 सितंबर को खुलेंगे – भारतीय पीएसयू
- एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रनों से रौंदकर भारत की झोली में डाला पहला GOLD
- Stock Market से चाहिए रेगुलर इनकम? REITs में लगाएं पैसा, प्रॉपर्टी खरीदे बिना हर तिमाही खाते में आएगा मुनाफा – राष्ट्रवाणी
- ‘अमीर नहीं दिखता’, प्रतीक गांधी के साथ हुआ भेदभाव, लुक की वजह से नहीं मिली फिल्में—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- महिलाओं की पहल से केवरी गांव में पूर्ण शराबबंदी, शराब पीने और बेचने पर लोगों से वसूले 45 हजार रुपये – राष्ट्रवाणी
- सीआईएसएफ की वापसी की तारीख करीब आने पर केंद्र ने आरआईएनएल के लिए आंध्र प्रदेश सुरक्षा कवर की मांग की – भारतीय पीएसयू
