राष्ट्रवाणी: वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। हाई सिक्योरिटी से लैस बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। डबल मर्डर के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह क्षेत्र के निवासी राहुल कंवर उर्फ विकेश ने जेल परिसर में बने गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूदकर जान दे दी। जानाकरी के मुताबिक राहुल वर्ष 2014 से बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद था। घटना के बाद जेल में सायरन बजी। कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। गैसीफायर प्लांट में लकड़ियों से गैस तैयार कर कैदियों का भोजन बनाया जाता है। फिलहाल आत्महत्या की वजह और हाई सिक्योरिटी जेल में इतनी बड़ी घटना कैसे हुई, इसकी जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
