राष्ट्रवाणी: सारंगढ़-बिलाईगढ़। शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शासकीय प्राथमिक शाला बेंदरापारा के प्रधान पाठक आत्माराम चौहान को लगातार तीन वर्षों तक बिना अनुमति अनुपस्थित रहने के मामले में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन और लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर के निर्देशों के तहत की गई। जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया द्वारा कराई गई विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। जांच के दौरान सामने आया कि संबंधित प्रधान पाठक बिना अनुमति लंबे समय से अनुपस्थित थे, जिससे स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बाद भी उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद नियमानुसार उनकी सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
Trending
- अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में अनियमितता, उप अभियंता निलंबित
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह
- बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की गोली मारकर हत्या – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर बैन, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की घोषणा के बाद राजपत्र में आदेश जारी – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: हेड मास्टर ने की बच्चों के सामने घिनौनी हरकत, अटल प्रतिमा निर्माण में भ्रष्टाचार पर उप अभियंता सस्पेंड, इोब में 14.56 करोड़ के घोटाले में बैंक प्रबंधक गिरफ्तार, भीख मांगने की आड़ में उठाईगिरी, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, परिवार के पांच लोगों की मौत में नया खुलासा… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह – राष्ट्रवाणी
- अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह – राष्ट्रवाणी
- बस्तर के प्रतिनिधियों ने देखा राष्ट्रपति भवन, बस्तर की संस्कृति का हुआ भव्य सम्मान – राष्ट्रवाणी
