राष्ट्रवाणी: सत्या राजपूत, रायपुर। सावन के पवित्र महीने के बीच सोशल मीडिया पर आराध्य देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर भाजपा के नेता और पदाधिकारी देर रात सिविल लाइन थाना पहुंचे और संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने की मांग की। वहीं आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अभद्र टिप्पणी पर अभद्र कमेंट करने वाले अरुण पन्नालाल के घर का घेराव किया है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद हैं। भाजपा नेताओं का आरोप है कि सोशल मीडिया पर हंसराज गोयल ने आराध्य देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला पोस्ट किया है। वहीं इस पोस्ट पर अरुण पन्नालाल ने अभद्र टिप्पणी की है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। भाजपा प्रवक्ता अमित चिमननी ने कहा कि वर्तमान में सावन का पवित्र महीना चल रहा है। ऐसे समय में आराध्य देवताओं के खिलाफ इस तरह की अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी से लोगों की भावनाएं आहत हुई है। टिप्पणी इतनी आपत्तिजनक है कि उसे सार्वजनिक रूप से बोलना भी संभव नहीं है। चिमननी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा नेता और पदाधिकारी रात में ही थाने पहुंचे हैं, ताकि पुलिस तत्काल मामले में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर कार्रवाई करें। भाजपा नेताओं ने पुलिस से सोशल मीडिया पोस्ट और उस पर की गई टिप्पणियों की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Trending
- रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी – राष्ट्रवाणी
- सेलेक्शन लिस्ट में नाम होने के बावजूद नहीं दी नियुक्ति… 2015 का आदेश रद, हाई कोर्ट ने कहा- नए सिरे से लें फैसला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन किए गए आमंत्रित जानिए कौन-कौन से पदों पर होंगी नियुक्तियां, आवेदन आमंत्रित – राष्ट्रवाणी
- राज्य कोटा नीट यूजी काउंसिलिंग नौ से, प्रदेश के 21 मेडिकल कालेजों में होंगे प्रवेश, जानें फीस और प्रक्रिया – राष्ट्रवाणी
- बड़ी कार्रवाई: भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले छग क्रिश्चयन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- बासतार नेवस उपदाते : प्रयागराज–विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन सेवा… तीन महीने में उखड़ी सड़क… पुरानी रंजिश में टंगिया से हमला… आज से थम सकती है बस सेवा – राष्ट्रवाणी
- मुक्तिधाम में इंसान की जगह कुत्ते का कर दिया अंतिम संस्कार, भड़के लोग, पार्षद की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू – राष्ट्रवाणी
- पति की सैलरी 71 हजार, फिर भी पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता, बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
