राष्ट्रवाणी: नरेश शर्मा, रायगढ़। PDS खाद्यान्न गड़बड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी शहनवाज उर्फ मौसम खान को रायगढ़ पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा । धरमजयगढ़ के गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में 704.93 क्विंटल चावल, शक्कर और नमक समेत करीब 18.86 लाख रुपये के खाद्यान्न की कमी मिली थी।

वहीं ससकोबा दुकान में भी 499.65 क्विंटल चावल समेत करीब 12.89 लाख रुपये के खाद्यान्न की कमी सामने आई थी। दोनों मामलों में कुल 31.75 रुपये लाख से अधिक के खाद्यान्न की कमी पाई गई थी। जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ तहसील के ग्राम ससकोबा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009078 की खाद्य विभाग ने 3 सितंबर 2026 को जांच की थी।

जांच के दौरान 499.65 क्विंटल चावल, 5.37 क्विंटल शक्कर और 8.03 क्विंटल नमक की कमी पाई गई। इसकी कुल कीमत करीब 12 लाख 89 हजार 375 रुपये आंकी गई। जांच में यह बात सामने आई कि अगस्त महीने में कुछ हितग्राहियों से ई-पॉस मशीन पर फिंगर लगवाने के बाद भी उन्हें राशन का वितरण नहीं किया गया।

इसके बाद सरोज स्व सहायता समूह की अध्यक्ष उमाबाई राठिया, सचिव माधुरी बाई राठिया और विक्रेता बिहारी राठिया के खिलाफ चौकी रैरूमाखुर्द में अपराध क्रमांक 288/2026 दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने 12 सितंबर को उमाबाई राठिया और माधुरी बाई राठिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को रिमांड पर भेज दिया गया।

वहीं, दुकान का विक्रेता बिहारी राठिया अभी फरार है। इसी तरह ग्राम गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009080 की जांच में 704.93 क्विंटल चावल, 15.34 क्विंटल शक्कर और 31.98 क्विंटल नमक की कमी पाई गई। खाद्य विभाग के अनुसार, इसकी कुल कीमत करीब 18 लाख 86 हजार 345 रुपये है।

जांच में दुकान का संचालन जननी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रूबीना खान, सचिव शाहिन खान और विक्रेता शहनवाज उर्फ मौसम खान, पिता याकुब खान, उम्र 49 वर्ष, निवासी पीपरमार, थाना धरमजयगढ़ द्वारा किया जाना पाया गया। खाद्य विभाग के जांच प्रतिवेदन और पंचनामा के आधार पर तीनों के खिलाफ चौकी रैरूमाखुर्द में अपराध क्रमांक 289/2026, धारा 3 और 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस को आरोपी शहनवाज खान के सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में भर्ती होकर उपचार कराने की जानकारी मिली थी। चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के गांव में देखे जाने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर शहनवाज उर्फ मौसम खान को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों प्रकरणों में ससकोबा उचित मूल्य दुकान के विक्रेता बिहारी राठिया और गनपतपुर दुकान की अध्यक्ष रूबीना खान एवं सचिव शाहिन खान की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version