सीजी न्यूज ऑनलाइन, 21 फरवरी 2026। रायपुर जिले के ग्राम पारागांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर और बिजली के पोल से जा टकराई। इस हादसे में दो सगे भाईयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आरंग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार महासमुंद से आरंग की ओर आ रही सफेद रंग की टाटा विस्टा कार (क्रमांक सीजी 04 एचडी 2156) आरंग के पास नदी मोड़ पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर और बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों में छुरा थाना क्षेत्र के सरागांव निवासी सगे भाई हर्ष कुमार देवांगन (21 वर्ष) और राहुल देवांगन (20 वर्ष) पिता जमुना प्रसाद देवांगन शामिल हैं। दोनों हाल ही में आरंग स्थित परमेश्वरी फोटो स्टूडियो में कार्यरत थे। तीसरा मृतक थानू सतनामी (22 वर्ष), निवासी ग्राम ओडका थाना आरंग है। हादसे में घायल मिथलेश धीवर (23 वर्ष), निवासी ब्लॉक आरंग को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। जंहा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि कार में सवार चारों युवक महासमुंद अपने एक रिश्तेदार को छोडने गए थे। वापसी के दौरान पारागांव के समीप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार के कारण कार रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर से टकराई, जिससे दुर्घटना अत्यंत भयावह हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो सगे भाइयों की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version