राष्ट्रवाणी: CG News : पुरुषोत्तम पात्र, गरियाबंद. तस्वीरों में नजर आ रही सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की है. यह हाल क्षेत्र में हुई बारिश के बाद का है. पांच साल पहले अंतिम बार सड़क का मरम्मत किया गया था. अब हालत जर्जर होने पर ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से सड़क दोबारा ठीक करने की मांग की लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया. मंगलवार को कुरलापारा से थाना मार्ग पर 100 मीटर हिस्से में परेशान ग्रमाीणों ने धान रोपाई कर अनोखा प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि कुरलापारा से थाना मार्ग पर 100 मीटर हिस्से में बारिश के पानी से सड़क गायब हो जाती है. हल्की बारिश में भी मार्ग कीचड़ से लथपथ हो जाता है. हालात ऐसे हो गए हैं कि चलना भी मुश्किल हो चुका है. न पैदल चलने वाले और न ही दोपहिया वाहन मार्ग का इस्तेमाल कर पाते हैं. जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) से अमलीपदर-खरीपथरा मार्ग पर सड़क बनाया गया था,सड़क दो बार बनाया जा चुका है. अंतिम बार 2021 में सड़क बनाया गया था. पांच साल पहले बनाया गया सड़क अब जर्जर हुआ तो रिनिवल की मांग शुरू हो गई है. PMGSY उपयंत्री सौरभ दास ने बताया कि पांच साल पहले सड़क निर्माण हुआ था. सड़क रिनिवल के लिए प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजा गया है. मंजूरी मिलने के बाद सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा.
Trending
- बिलासपुर में नए वायरल का कहर, सर्दी-खांसी और छींक आए तो हो जाएं सावधान, सिम्स ने जारी की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में पीएम आवास पर महासंग्राम: बघेल बोले आंकड़ेबाजी झूठ का पुलिंदा, शर्मा ने कहा बिना आवास वालों की हाय ले डूबी – राष्ट्रवाणी
- ‘धुरंधर ने सत्यानाश कर दिया…’, पुराने गानों का इस्तेमाल करने पर भड़के Sameer Anjaan, बोले- ‘गाना कहां है?’ – राष्ट्रवाणी
- ‘पहले बाप ही आएगा,’ King vs Avengers Doomsday क्लैश के बीच शाह रुख खान की दो टूक—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- चलती ट्रेन में हादसे को दावत… कवि गुरु एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में गैस पर पक रहा था खाना, 2 सिलिंडर जब्त – राष्ट्रवाणी
- कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 400 से अधिक अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता साफ – राष्ट्रवाणी
- एशियन गेम्स से ठीक पहले जापान का बड़ा पैंतरा, 5 भारतीय एथलीटों को रोका! क्या जानबूझकर काटा गया पत्ता?
- Vijay Sharma Bhupesh Baghel Today Live: भूपेश बघेल ने स्वीकार किया मेरे कार्यकाल में लोगों को आवास नहीं मिला? कहा- जनता मुझे सजा देगी – राष्ट्रवाणी

