राष्ट्रवाणी, 10 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने प्रशासनिक आधार पर पुलिस विभाग में पदस्थ अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार विशेष शाखा के दो उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) तथा 10 सहायक सेनानियों की नई पदस्थापना की गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जारी आदेश के अनुसार श्रीमती सविता सिंह परिहार को विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर से विशेष शाखा, भिलाई तथा अर्नोल्ड संतरी बड़ा को जशपुर से विशेष शाखा, बिलासपुर पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा सहायक सेनानी स्तर पर भी कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं—

  • बृजेश कुमार भदौरिया – पीटीएस राजनांदगांव।
  • अविनाश कुमार अग्रिहोत्री – एसटीएफ बघेरा, दुर्ग।
  • हरीश कुमार तिवारी – एचसीएम सुरक्षा।
  • अमित शर्मा – विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय, रायपुर।
  • मनीष कुमार साहू – 21वीं वाहिनी छसबल, करकाभाट (बालोद)।
  • रोलेंद्र कुमार सेन – 17वीं वाहिनी छसबल, कवर्धा।
  • देवनारायण सिंह – 18वीं वाहिनी छसबल, मनेन्द्रगढ़।
  • इन्द्रसेन बंजारे – 7वीं वाहिनी छसबल, भिलाई।
  • मिलन मिंज – 11वीं वाहिनी छसबल, जांजगीर।
  • राकेश कुमार सलाम – 14वीं वाहिनी छसबल, धनोरा (बालोद)।
  • रामबहादुर शर्मा – 13वीं वाहिनी छसबल, बांगो (कोरबा)।
  • रहबीर अली – 15वीं वाहिनी छसबल, बीजापुर।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इन पदस्थापनाओं के लिए आवश्यक समन्वय एवं अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version