राष्ट्रवाणी: कग वेाथेर तोदाय : रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां जारी है. प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटों के रायपुर और मुंगेली जिले के एक-दो स्थानों पर जमकर बादल बरसे हैं. मौसमी वर्षा सामान्य से 5 प्रतिशत कम रही है. मौसम विभाग ने आज अनेकों स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. साथ ही बिजली गिरने के भी आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रारोड में दर्ज किया गया. राजधानी रायपुर में सोमवार को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. पिछले 24 घंटों में रायपुर शहर में 12 सेमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा पथरिया में 16 सेमी, लोरमी में 11 सेमी, लाभांडी और लालपुर में 10-10 सेमी, भाटापारा, मुंगेली और सिमगा में 9-9 सेमी बारिश हुई. तखतपुर और बागबाहरा में 8-8 सेमी बारिश दर्ज की गई. वहीं डोंगरगढ़, उसूर, सुहेला, छुरिया, सकरी, लोहांडीगुड़ा सहित कई स्थानों पर 7 सेमी तक बारिश हुई. कुरूद, कप्पू, कसडोल, वाड्रफनगर, भिलाई, बेलतरा और घरघोड़ा में 6 सेमी बारिश दर्ज की गई.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version