राष्ट्रवाणी: कई लोगों ने महसूस किया होगा कि दोपहर में चावल खाने के बाद अचानक नींद आने लगती है. ऐसा लगता है जैसे शरीर में थकान बढ़ गई हो और कुछ देर आराम करने का मन करने लगता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोटी खाने के मुकाबले चावल खाने के बाद कुछ लोगों को ज्यादा नींद क्यों आती है?
इसके पीछे खाने में मौजूद कार्बोहाइड्रेट, ब्लड शुगर और शरीर में होने वाले कुछ बदलाव जिम्मेदार होते हैं. चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है. खासकर सफेद चावल जल्दी पचता है और शरीर इसे ग्लूकोज में बदल देता है. इससे खाने के बाद ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है. इसे कंट्रोल करने के लिए शरीर इंसुलिन हार्मोन रिलीज करता है. इसके बाद ब्लड शुगर में होने वाले बदलाव कुछ लोगों को थकान या सुस्ती महसूस कराते हैं, लेकिन हर व्यक्ति के शरीर पर इसका असर एक जैसा नहीं होता. चावल की मात्रा, उसे पकाने का तरीका और उसके साथ खाए जाने वाले दूसरे खाना भी इसमें मदद करता है. चावल खाने के बाद नींद आने के पीछे शरीर में मौजूद कुछ हार्मोन का भी संबंध होता है. इंसुलिन बढ़ने पर ट्रिप्टोफैन नाम के अमीनो एसिड को दिमाग तक पहुंचने में मदद मिलती है. शरीर में ट्रिप्टोफैन से सेरोटोनिन बनता है और आगे चलकर यह मेलाटोनिन बनाने में भी मदद करता है. सेरोटोनिन मूड और आराम से जुड़ा है, जबकि मेलाटोनिन शरीर को सोने का संकेत देने वाला हार्मोन है. इसके अलावा, दोपहर के समय हमारी बॉडी क्लॉक में भी स्वाभाविक रूप से सुस्ती का दौर आता है. इसलिए लंच के बाद नींद ज्यादा महसूस होती है. अगर चावल खाने के बाद आपको बहुत ज्यादा नींद आती है, तो सबसे पहले इसकी मात्रा पर ध्यान दें. एक बार में बहुत ज्यादा चावल खाने के बजाय अपनी भूख के हिसाब से सीमित मात्रा लें. इसके साथ दाल, दही या पनीर जैसे प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ और सलाद या हरी सब्जियां शामिल करें. इससे आपकी थाली ज्यादा संतुलित बनेगी और भोजन से मिलने वाली ऊर्जा धीरे-धीरे इस्तेमाल होगी. आप चाहें तो कभी-कभी सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस या ज्वार-बाजरा जैसे साबुत अनाज भी खा सकते हैं. इनमें फाइबर ज्यादा होता है, जो पाचन और ब्लड शुगर को संभालने में मदद करता है. खाने के बाद तुरंत लेटने के बजाय कुछ देर हल्की वॉक करना भी फायदेमंद होता है. अगर हर बार खाना खाने के बाद बहुत ज्यादा थकान या नींद आती है, तो इसे नजरअंदाज न करें और विशेषज्ञ से सलाह लें. *Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें* Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

