राष्ट्रवाणी: Chhattisgarh Land Registry Latest News: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर, राजधानी में खुलेंगे 7 और नए कार्यालय, अब कलेक्टोरेट के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर /image: एआई Generated रायपुर। Chhattisgarh Land Registry Latest News: छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए एक राहतभरी खबर सामने आ रही है, प्रशासन ने अब जमीन और मकान की रजिस्ट्री को लेकर होने वाली परेशानियों को देखते हुए अब रायपुर के अलग-अलग इलाकों में 7 और नए रजिस्ट्री कार्यालय (New Registry Office Raipur) खोलने का फैसला लिया है, जिससे अब 14 जगहों पर जमीन रजिस्ट्री की सुविधाएं मिलेगी।

प्रशासन के इस निर्णय के बाद से इसका सीधा फायदा अब शहर से दूर ग्रामीण इलाकों में और कार्यालयों से दूर रहने वाले नागरिकों को होगा। अगर बात की जाए राजधानी में रोजाना होने वाली रजिस्ट्री की, तो यहां रोजाना करीब 400 जमीनों की रजिस्ट्री हो रही है। वहीं, कई लोगों को रजिस्ट्री कराने के लिए कतारों में रहकर अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ता है।

खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि नए केंद्रों में आधुनिक डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी। सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से अब बिचौलियों पर भी लगाम लगेगा, जिससे जमीन रजिस्ट्री के दौरान धोखाधड़ी से बचा जा सकेगा।

(7 new registry offices to open in Raipur) उत्तर: रायपुर में 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय खोलने की तैयारी है। उत्तर: नए कार्यालय शुरू होने के बाद रायपुर में कुल 14 जगहों पर जमीन और मकान की रजिस्ट्री की सुविधा मिलेगी। उत्तर: टाटीबंध-हीरापुर, अमलीडीह-अवंति विहार, बीरगांव-सिलतरा समेत आउटर इलाकों में नए केंद्र प्रस्तावित हैं।

उत्तर: ग्रामीण और आउटर इलाकों में रहने वाले लोगों को रजिस्ट्री के लिए शहर के दूर स्थित कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बुजुर्गों और महिलाओं को भी सुविधा मिलेगी। उत्तर: हां, नए केंद्रों में आधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

ऑनलाइन प्रक्रिया से रजिस्ट्री व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाने और बिचौलियों की भूमिका कम करने में मदद मिलेगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version