राष्ट्रवाणी: स्मार्ट लैब में पढ़ाई करने के साथ बच्चे मोबाइल तकनीक के माध्यम से शार्ट मूवी, अधिगमप्रेरित फिल्म, पाडकास्ट, आडियो क्लिप आदि तैयार कर शिक्षा से जुड़ने का कार्य शिक्षकों की ओर से किया जा रहा है। बच्चे पत्रकारिता के क्षेत्र में साक्षात्कार, ग्राउंड रिपोर्ट, रिपोर्टिंग और ब्लागिंग जैसी गतिविधियां कर रहे हैं।
कक्षा चौथी की छात्रा कोमल विश्वकर्मा ने कलेक्टर, बाल अधिकार संरक्षण आयोग, जिला पंचायत सीईओ, ईडीए आदि के साक्षात्कार लिए हैं। इससे बच्चों की सामाजिक समझ बढ़ रही है, उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे प्रभावी ढंग से बोलने की कला सीख रहे हैं।
