रायपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और मेडिकल शिक्षा को नई दिशा देने के लिए 125 सहायक प्राध्यापकों के पद पर सीधी भर्ती निकाली है. इसके लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है. ये भर्ती मेडिकल शिक्षा को आधुनिक मानकों पर विस्तार देने के उद्देश्य से शुरु की गई है.

125 पदों पर सहायक प्राध्यापकों की भर्ती

राज्य के 10 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के 35 विभागों में 125 सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा विज्ञापन जारी किया गया है. इन पदों को प्रमुख विभागों में स्वीकृति दी गई है- पैथोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी, बालरोग, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया, गायनेकोलॉजी, कम्युनिटी, मेडिसिन, फॉरेंसिक मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी, फिजियोलॉजी, एनाटॉमी आदि. ये भर्ती मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता में अभूतपूर्व सुधार लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी.

25 नवंबर से कर सकेंगे आवेदन

आवेदन ऑनलाइन मोड में होंगे और CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जमा किए जा सकेंगे. वहीं ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर 2025 शुरू होगा जो 24 दिसंबर 2025 तक चलेगा. बता दें कि 125 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया युवाओं के लिए बड़ा अवसर है, खासकर उन चिकित्सा विशेषज्ञों के लिए जो सरकारी मेडिकल सेक्टर में योगदान देना चाहते हैं.




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version