बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि भारत ने राज्यपाल रमन डेका को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. भारत ने ‘पीटीआई-भाषा’ से फोन पर बात करते हुए, अपने इस्तीफे की पुष्टि की, लेकिन अपने फैसले का कारण नहीं बताया.

अपने त्यागपत्र में भारत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और वरिष्ठ नौकरशाहों के प्रति उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है. भारत को पिछले साल जनवरी में महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि भारत ने इससे पहले 2014 से 2018 तक रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दौरान राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में कार्य किया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version