राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): रायपुर।राजस्थान के जयपुर में आयोजित 46वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के तीरंदाज विक्रम राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इंडियन राउंड के बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहे विक्रम राज ने ओवरऑल 671 अंक हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की और प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
विक्रम राज की इस सफलता से खेल जगत में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि को छत्तीसगढ़ में तीरंदाजी खेल की बढ़ती संभावनाओं और खिलाड़ियों की प्रतिभा का परिचायक माना जा रहा है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी कैलाश मुरारका, महासचिव आयुष मुरारका, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक एक्का, सुशील अमलेश, जय बैगा बाबा खेलकूद विकास समिति शिवतराई की अध्यक्ष वंदना चंद्रशेखर उइके सहित समस्त खेल परिवार ने विक्रम राज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने विक्रम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।
