राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की लंबित रेल परियोजनाओं को गति देने पर चर्चा की। बैठक में 295 किलोमीटर लंबी कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन, 140 किलोमीटर रावघाट-जगदलपुर परियोजना सहित कई नई रेल लाइनों की प्रगति की समीक्षा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि रावघाट-जगदलपुर परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है और निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने सरडेगा-पत्थलगांव-अंबिकापुर, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा तथा अंबिकापुर-बरवाडीह रेल परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया। रेल मंत्री ने सभी प्रमुख परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने और आवश्यक स्वीकृतियों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और सांसद संतोष पांडेय भी मौजूद रहे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version