राष्ट्रवाणी: नितिन नामदेव,रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीमांकन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किया जा रहा है। ई-कोर्ट के तहत सीमांकन आवेदन के लिए विकसित ऑनलाइन मॉड्यूल को लाइव कर दिया गया है।

इस संबंध में आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालय की ओर से सभी कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। आयुक्त भू-अभिलेख छत्तीसगढ़, नवा रायपुर की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि सीमांकन के लिए आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन किए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश पूर्व में प्रेषित किए जा चुके हैं।

इसी के अनुरूप ऑनलाइन मॉड्यूल के संचालन और विभिन्न स्तरों पर की जाने वाली कार्यवाही की प्रक्रिया के लिए संबंधित यूजर मैनुअल भी भेजा गया है। पत्र में सभी कलेक्टरों से कहा गया है कि संलग्न यूजर मैनुअल का अवलोकन कर संबंधित राजस्व न्यायालयों, तहसीलदारों एवं राजस्व निरीक्षकों को आवश्यक रूप से अवगत कराएं।

साथ ही नवीन ऑनलाइन व्यवस्था के अनुरूप सीमांकन की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए पत्र की कॉपी पर क्लिक करें-

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version