CM साय ने कहा- बाढ़ की स्थिति से निपटने सभी कलेक्टर अलर्ट

राष्ट्रवाणी, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव होने के बाद भारी बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए जा रहे हैं. इस परिस्थितियों को लेकर आज मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश के सभी कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों को अलर्ट किया गया है. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगर किसी भी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनती है तो जरूरतमंदों को त्वरित सहायता पहुंचाई जाए.

दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री साय

एक दिवसीय दिल्ली प्रवास को लेकर मुख्यमंत्री साय ने जानकारी देते हुए बताया कि वह आज रात दिल्ली के लिए रवाना होंगे. विश्व के सबसे बड़े दशरा पर्व ‘बस्तर दशहरा’ में अहम भूमिका निभाने वाले मांझी, चालकी और मुड़िया जनजाति के लोगों की राष्ट्रपति मुर्मु के साथ मुलाकात होगी. इस दौरान वह भी मौजूद रहेंगे.

CM साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की दी शुभकामानएं

मुख्यमंत्री साय आज रायगढ़ दौरे पर रहेंगे. दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि वह हर वर्ष बनोरा आश्रम में पूज्य बाबा का आशीर्वाद लेने जाते हैं. पावन स्थल पर 30 से ज्यादा वर्षों से पूज्य श्री संत नारायण तपस्या में लगे हैं, उनका भी आशीर्वाद लेते हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version