राष्ट्रवाणी: न्यूज, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को गरियाबंद में प्रदेश की भाजपा सरकार पर महंगी बिजली, बढ़ती महंगाई और जनहित के मुद्दों को लेकर निशाना साधा। गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बढ़े हुए बिजली बिलों से आम जनता, किसान, व्यापारी, पत्रकार और भाजपा कार्यकर्ता तक परेशान हैं, लेकिन सरकार लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। दीपक बैज ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रही है और अब प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने सरकार से 400 यूनिट तक बिजली बिल में राहत देने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बिजली दरों और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशील नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ जैसी योजनाएं संचालित की गई थीं, जबकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बिजली के मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और शहर-शहर के घर-घर तक पहुंचकर जनता से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जनता की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। बैज ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी दावा किया कि कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ता जनता के बीच सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने युवाओं के मुद्दों पर भी बात करते हुए कहा कि नई पीढ़ी रोजगार, शिक्षा और महंगाई जैसे विषयों को लेकर अपनी आवाज उठा रही है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं में सरकार की नीतियों को लेकर असंतोष बढ़ रहा है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version