रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार देर शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादले एवं नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार रिमिजियुस एक्का (आईएएस-2011) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
- गजेन्द्र सिंह ठाकुर (आईएएस-2019) को जिला पंचायत धमतरी के सीईओ पद से अस्थायी रूप से उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग बनाया गया।
- प्रतीक जैन (आईएएस-2020) को जिला पंचायत बस्तर के सीईओ से जिला पंचायत कोरबा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया।
- सुरुचि सिंह (आईएएस-2020) को जिला पंचायत राजनांदगांव के सीईओ पद से आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई बनाया गया।
- जयंत नाहटा (आईएएस-2021) को जिला पंचायत दंतेवाड़ा के सीईओ से जिला पंचायत धमतरी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया।
- एम. भार्गव (आईएएस-2023), एसडीएम डोंगरगढ़ को जिला पंचायत दंतेवाड़ा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया।
- तनय खब्या (आईएएस-2023), एसडीएम कटघोरा को जिला पंचायत बस्तर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया।
- दुर्गा प्रसाद अधिकारी (आईएएस-2023), एसडीएम घरघोड़ा को जिला पंचायत राजनांदगांव का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
