कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी लिस्ट…
राष्ट्रवाणी, 20 जुलाई 2026 । छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस तबादला सूची में ओ.पी. शर्मा को सेनानी, 4वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (माना, रायपुर) से पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। आदेश के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) संवर्ग के 92 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
वही दुर्ग जिले में उपसेनानी प्रज्ञा मेश्राम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिचा मिश्रा, उप सेनानी के बी सिंह, उप सेनानी सबा अंजुम, उप सेनानी मीता पवार,
डीएसपी में सदानंद विधनराज एवं सत्य प्रकाश तिवारी का स्थानांतरण हुआ है।
देखिए पूरा आदेश
