रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात एनएच- 49 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई और चालक को भी गंभीर चोट आई है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पतरापाली के पास बीती रात तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरा गई। इस घटना में कार में सवार वीरेंद्र सिंह राठिया जो कि कुशवाबहरी गांव में शिक्षक थे, उनकी मौक पर मौत हो गई। साथ ही इस घटना में कार चला रहे विक्रम महंत को गंभीर चोट आई है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version