रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 2025 आज से शुरू हो गया है, कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई। सीएम साय ने कहा, आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में शामिल हुआ। बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रणा समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

थोड़ी देर में राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होगा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन का उल्लेख भी सत्र में किया जाएगा। इसके बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी अनुपूरक बजट कब प्रस्ताव सदन में रखेंगे, इस पर चर्चा होगी। इसके बाद सभी विधायक मंत्री नया रायपुर में बन रहे विधानसभा की नई बिल्डिंग का दौरा करने जाएंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बताया कि इस सत्र में 2367 प्रश्न विधायकों ने लगाए हैं। ध्यान आकर्षण की 122 सूचना आई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च दोपहर 12:00 बजे सरकार का बजट पेश करेंगे। यह साय सरकार का दूसरा बजट होगा। वहीं शाम को बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने विधायक दल की बैठक रखी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version