रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होगा. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ”छत्तीसगढ़ विधानसभा के छठे सत्र में पांच बैठकें होंगी. सत्र का समापन 18 जुलाई को होगा. सत्र के दौरान वित्तीय और शासकीय मामलों से जुड़े कार्य संपादित किए जाएंगे.” राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 54 विधायक हैं तथा कांग्रेस के 35 विधायक हैं. विधानसभा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का एक सदस्य है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version