राष्ट्रवाणी (बस्तर ब्यूरो): Cyclone ‘Murasu’ Impact in Chhattisgarh: चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ ने बढ़ा दी छत्तीसगढ़ के किसानों की चिंता, कल इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश / Image: एआई Generated भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ट्वीट कर के बताया- “पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ पिछले 6 घंटों के दौरान लगभग उत्तर-पश्चिम दिशा में 20 कि.मी. प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा है।
यह और अधिक तीव्र होकर एक ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदल गया है। आज, 2 नवंबर 2026 को सुबह 02:30 बजे (IST) यह 13.6° उत्तर अक्षांश और 82.5° पूर्व देशांतर के पास स्थित था। यह चेन्नई (तमिलनाडु) से लगभग 260 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व, नेल्लोर (आंध्र प्रदेश) से 290 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 320 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व, कावली (आंध्र प्रदेश) से 310 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, ओंगोल (आंध्र प्रदेश) से 330 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 470 किमी दक्षिण में स्थित है।
— _HindiNews (@AHindinews) November 2, 2026 मौसम विभाग की मानें तो मुरासु चक्रवात के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते रहने और 2 नवंबर 2026 की आधी रात (23:30 बजे IST) से 3 नवंबर 2026 की सुबह (04:00 बजे IST) के बीच, ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुर के बीच ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ के रूप में दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की प्रबल संभावना है।
इस दौरान हवा की गति 100 से 110 किमी प्रति घंटा होगी, जो झोंकों के साथ 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।” चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ को लेकर मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के भी कई भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 03 नवंबर को सुकमा, बिजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर में तेज बारिश हो सकती है।
यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
छत्तीसगढ़ में धान कटाई का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में तूफान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पहले ही ‘अर्नब’ के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। धान कटाई से पहले हुई बारिश के चलते किसानों की फसल डूब गई है, जिसके चलते फसल खराब हो गया है।
वहीं, अब चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। उत्तर: चक्रवाती तूफान ‘मुरासू’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।
“दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है।
इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है।
इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है।
वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।” Web Title: Cyclone ‘Murasu’ Impact in Chhattisgarh: IMD Issues Heavy Rain Alert in 5 District of Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में कटोरा लेकर भीख मांगने निकले सरपंच! दिवाली से पहले इस मांग को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन कुम्हार के श्रम और किसान की उपज को रोशनी दे रहा दीपोत्सव, मुख्यमंत्री योगी ने बताई इसकी खासियत सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी 200 लोगों की समस्याएं, गलत IGRS रिपोर्ट लगाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश ‘राहुल गांधी का झंडा उठाना बंद करिए’… कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश को दी नसीहत छत्तीसगढ़ में फिर जारी हुआ तबादला आदेश, दिवाली से पहले बदल दिए गए इन 10 जिलों के अधिकारी, देखिए पूरी लिस्ट गोरखनाथ मंदिर में गायों को दुलार करते दिखे सीएम योगी, अपने हाथों से खिलाया रोटी-गुड़ लाखों का आईफोन डुओ खराब होने पर नहीं होगी टेंशन?
एप्पल ने बताया कहां और किस तरह मिलेगी सर्विस! महादेव सट्टा: सौरभ चंद्राकर खोलेगा कई बड़े राज? भूपेश बघेल सहित इन नेताओं को लेकर हो सकता है खुलासा

