राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण विकास और बालिका शिक्षा व स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदमों का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को महानदी भवन से ‘विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण’ (वीबी-जी राम जी) के तहत राज्यव्यापी ‘मेरी बेटी मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक स्कूल में बालिका शौचालय और हर गांव में मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना को गति देने के लिए 15 अगस्त से 26 जनवरी 2027 तक एक विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। इसके तहत 286.85 करोड़ रुपये की लागत से 6,671 बालिका शौचालयों का निर्माण होगा। इसके साथ ही, 391.44 करोड़ रुपये की लागत से 6,524 गांवों में प्रतीक्षालय युक्त मुक्तिधाम बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 549 अन्य मुक्तिधामों के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। जल संरक्षण को मजबूती देने के लिए बंद पड़े 10,027 बोरवेलों में रिचार्ज पिट और सैंड फिल्टर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री साय ने जानकारी दी कि पूरे देश में 1 जुलाई 2026 से लागू हुई ‘वीबी-जी राम जी’ योजना के तहत सभी विकास कार्य ग्राम सभा की मंजूरी से तय होंगे। श्रमिकों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है और भुगतान अग्रिम (एडवांस) में किया जाएगा। भुगतान में देरी पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। चालू वित्तीय वर्ष में मनरेगा और वीबी-जी राम जी के तहत राज्य को लगभग 6,855 करोड़ रुपये मिलेंगे, जिसमें से 1,538 करोड़ रुपये की पहली किस्त स्वीकृत हो चुकी है। कृषि कार्यों के समय श्रमिकों की उपलब्धता बनाए रखने हेतु साल में 60 दिन योजना के कार्य स्थगित रखने का प्रावधान भी किया गया है। गांवों की तस्वीर बदलने के लिए योजना के तहत 318 प्रकार के कार्यों को शामिल किया गया है। इनमें 107 जल संरक्षण कार्य, 90 ग्रामीण अधोसंरचना विकास कार्य, 86 आजीविका संवर्धन कार्य तथा 35 आपदा प्रबंधन व जलवायु अनुकूलन से जुड़े कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा और योजना के आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending
- 70s की वो गजल जिसने ली सिंगर और उनके बेटे की जान, लेखक ने कहा था मनहूस, क्यों सबने सुरीली गजल को बोला ‘शापित’? – राष्ट्रवाणी
- ठंडे बस्ते में नहीं गई Maatrubhumi, जल्द होगा Salman Khan का दीदार? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट – राष्ट्रवाणी
- बीसीसीएल – भारतीय पीएसयू द्वारा राज्य स्तरीय कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- 200 करोड़ की कमाई…दुनियाभर में जय-जयकार, फिर क्यों भारत की तरफ से Oscar में नहीं पहुंच पाई Hanuman Ansh? – राष्ट्रवाणी
- Asha Parekh के पीछे पड़ा था चीन का आशिक, ‘छुरी’ दिखाकर करता था ब्लैकमेल; 1 महीने तक घर के बाहर डाल रखा डेरा – राष्ट्रवाणी
- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये ‘चुलबुला’ गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में यहां शुरू हुई नाश्ता योजना: स्कूली बच्चों को पोहा-फलीदाना, उपमा, दलिया, चना, खड़ा मूंग और मूंगफली का वितरण – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में दरवाजा बना मौत: आत्मानंद स्कूल में एक पट्टी और कील के सहारे टिका क्विंटलों भारी गेट गिरा, मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी
