राष्ट्रवाणी: नितिन नामदेव, रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ के गठन को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री को एक पत्र लिखा था। इस पर मंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब भेज दिया है। उन्होंने पत्र का जवाब देते हुए लिखा कि मामले की जांच करवाई जा रही है। उन्होंने 26 जून को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा था कि छत्तीसगढ़ राज्य के आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग के जवान विगत वर्षों में नक्सल विरोधी अभियानों में अपनी वीरता एवं अदम्य साहस का परिचय दे चुके हैं। ये दुर्गम क्षेत्रों की विषम परिस्थितियों में भी गुरिल्ला युद्ध में अभ्यस्त हैं। भारतीय सेना में “बस्तर रेजिमेंट का गठन राष्ट्रीय सुरक्षा, क्षेत्रीय विकास और सामाजिक स्थिरता में योगदान देने वाली एक रणनीतिक पहल होगी। यह बस्तर के युवाओं को राष्ट्र की सेवा करने के लिए एक सुनियोजित मार्ग प्रदान करेगी। साथ ही क्षेत्र में गौरव, अनुशासन और आर्थिक प्रगति को भी बढ़ावा देगी। अतः भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट की स्थापना किये जाने का सादर अनुरोध है। वहीं अब मंत्री राजनाथ सिंह ने इस पत्र का जवाब देते हुए लिखा कि प्रिय श्री विजय शर्मा जी आपका पत्र प्राप्त हुआ जो भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना किए जाने के संबंध में है। उपर्युक्त मामले की जांच करवाई जा रही है। इधर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मांग की थी मंत्री जी का जवाब भी आ गया। अच्छा रहेगा.. स्थानीय लोगों को नौकरी मिलेगी।
Trending
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
