राष्ट्रवाणी: रायपुर। राजधानी के गुजराती स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में काजल हिंदुस्तानी के छात्राओं से विवादित नारे लगवाए जाने पर हुसैनी सेना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. देवेंद्र नगर थाने में दी गई शिकायत में गुजराती स्कूल प्रबंधन और काजल हिंदुस्तानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है. अपराध दर्ज नहीं होने पर गुजराती स्कूल का ताला तोड़कर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है. रायपुर जिला हुसैनी सेना के सदस्य गुजराती स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य के साथ काजल हिन्दुस्तानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर देवेंद्र नगर थाने पहुंचे. शिकायत देने के बाद सदस्यों ने चेतावनी दी कि दो दिनों में एफआईआर दर्ज नहीं करने पर स्कूल में ताला जड़ा जाएगा. शिकायत दर्ज करवाने वाले हुसैनी सेना के जिला अध्यक्ष मो आमिर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिम छात्रों को निकाल कर स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों छात्र-छात्राओं से इस्लाम धर्म और मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ नारे लगवाए गए. शिक्षा के मंदिर में ऐसा भड़काऊ आयोजन कतई बर्दाश्त नहीं होगा. छत्तीसगढ़ में इस तरह की नफरत की संस्कृति नहीं पनपने देंगे. इस दौरान सीरत के पूर्व अध्यक्ष नोमान हामिद, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रउफी, शहर सीरत कमेटी अध्यक्ष सोहेल सेठी, परह नगर मुतवल्ली अरशद खान, प्रदेश अध्यक्ष डॉ नेहाल खान, मो फहीम खान, शेख अमीन, जिला अध्यक्ष मो आमिर, एहतेशाम हुसैन, मो जाकिर, हफ़ीज़ुद्दीन हाफिज, राजिक रजा, रशीद भिनसारा, अफजल कुरैशी, नौशाद, फिरोज खान सहित बड़ी संख्या में सेना के कार्यकर्ता मौजूद थे.
Trending
- असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर… दो दिन रद रहेगी बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 4 ट्रेनों के बदले गए रास्ते देखें लिस्ट – राष्ट्रवाणी
- एक मोबाइल नंबर, दो आईफोन! जानिए कैसे काम करता है एप्पल का ये फीचर, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- क्या 100MBPS वाले WiFi प्लान में सच में मिलती है इतनी तेज इंटरनेट स्पीड या बस दिखावा है? – राष्ट्रवाणी
- Wired या Wireless Internet? जानिए घर के लिए कौन सा कनेक्शन है बेहतर – राष्ट्रवाणी
- बड़े काम का है गूगल का ये एक फीचर! ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज – राष्ट्रवाणी
- स्मार्ट TV पर फ्री में देखें हजारों फिल्में और TV चैनल! ये हैं कमाल के तरीके—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: विदेशी छात्रों को 30 दिन में छात्रावास स्थानांतरित करने के निर्देश—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
