राष्ट्रवाणी: Cyclone Arnab in CG | Photo Credit: एआई रायपुर: Cyclone Arnab in CG छत्तीसगढ़ में इस समय मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश (CG Heavy Rain Alert) हो रही है। लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर आ गए हैं और कई जगहों पर बाढ़ जैसे स्थिति बनी हुई है।
दरअसल, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान (Cyclone Arnab Storm) अर्नब का प्रभाव बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में देखा जा रहा हैं। जिसकी वजह से प्रदेशभर में गुरुवार से बारिश का दौर जारी है और आज शनिवार को भी पूरे प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। हालात को देखते हुए सीएम विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने सभी जिले के कलेक्टर को निर्देश दे दिए हैं।
साथ ही प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद (CG Schools Closed Today) करने का ऐलान कर दिया है। CG Me Bhari Barish Ka Alert लगातार हो रही बारिश की वजह से डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि बच्चों को घर पर ही सुरक्षित रखें। मौसम को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है कि ‘छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कल, 26 सितंबर को सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों को घर पर ही सुरक्षित रखें। मौसम को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। सुरक्षा सर्वोपरि है।
सावधान रहें, सुरक्षित रहें।’ छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कल, 26 सितंबर को सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों को… — Vijay sharma (@vijaysharmacg) September 25, 2026 All Schools Closed Today in Chhattisgarh प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शनिवार 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश (Chhattisgarh School News) के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने कहा कि भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि तथा आवागमन में कठिनाई की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। (Schools Closed Today in Chhattisgarh) ऐसी परिस्थितियों में स्कूली बच्चों को किसी प्रकार का जोखिम न उठाना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर के विद्यालयों में अवकाश रखने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि बच्चों को घर पर ही रखें। साथ ही सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों एवं सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
अभिभावक बच्चों को घर पर ही रखें। सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 25, 2026
