राष्ट्रवाणी: करीना कपूर खान की फिल्म दायरा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहली बार पुलिस ऑफिसर बनकर पर्दे पर आई …और पढ़ें दायरा पर दर्शकों का फैसला/ फोटो- इंस्टाग्राम दर्शकों ने करीना कपूर खान की फिल्म दायरा पर सुनाया फैसला फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने थिएटर्स में पहुंचीं महिलाएं पुलिस ऑफिसर के रूप में क्या कमाल दिखा पाईं करीना?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म दायरा आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इंवेस्टिगेशन थ्रिलर फिल्म में एक्ट्रेस ने पहली बार पुलिस ऑफिसर की भूमिका अदा की, जिसमें उनके अपोजिट साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन दिखाई दिए।

दायरा को समीक्षकों से तो मिली जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन क्या यह फिल्म दर्शकों के दिलों में उतर पाई या नहीं इसका भी फैसला हो गया है। दर्शकों ने करीना कपूर को अधिकतर बबली और ग्लैमर अंदाज में देखा है, लेकिन यह पहली बार है जब वह किसी फिल्म में पुलिस ऑफिसर बनी हैं। उनकी इस फिल्म को ऑडियंस से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।

कोई दायरा की तारीफ करता हुआ नहीं थक रहा है, तो वहीं कुछ लोगों को फिल्म का क्लाइमेक्स फीका लगा। एक यूजर ने लिखा, “मैनें करीना कपूर की दायरा देखी और थिएटर में फ्राइडे को 80 परसेंट महिलाएँ थी, जो मैं सच में उम्मीद नहीं कर रही थी। मुझे फिल्म पसंद आई।” दूसरे यूजर ने लिखा, “दायरा जितनी मैंने सोची थी उतनी दमदार नहीं है, लेकिन कुछ सीन्स ने मुझे डरा भी दिया और असहज भी कर दिया।

तो मैं मानता हूं कि मेकर्स ने अपना काम बढ़िया तरीके से किया है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैंने अभी दायरा देखी और यह बहुत ही अच्छी फिल्म है। कहानी में जो चीज मुझे सबसे अच्छी लगी वह ये था कि फिल्म में न्याय के तरीकों के दोनों नजरिए दिखाए गए हैं। एक तरफ पृथ्वीराज सुकुमारन का कैरेक्टर ये सोचता है कि शायद सिस्टम लोगों को समय पर न्याय न दिला सके।

तो वहीं दूसरी तरफ करीना कपूर न्याय, प्रोसीजर और सिस्टम में यकीन करती हैं।” एक और यूजर ने लिखा, “ये फिल्म शुरुआत से लेकर अंत तक आपको खुद से जोड़े रखेगी। मेघना गुलजार के रियलिस्टिक ट्रीटमेंट ने फिल्म को और भी बेहतरीन बना दिया है। करीना और पृथ्वीराज ने फिल्म मे पावरपैक परफॉर्मेंस दी है।” ओवरऑल अधिकतर दर्शकों से फैंस को पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है।

उम्मीद है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 5 से 7 करोड़ की ओपनिंग मिल जाएगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version