राष्ट्रवाणी: Dhamtari Crime News/Image Credit: IBC24 Dhamtari Crime News: धमतरी: कोंडागांव की रहने वाली अनीता मंडावी रोजी-रोटी के लिए धमतरी जिले के कुरूद के भोथली गांव स्थित बालाजी राइस मिल में मजदूरी करती थी। इसी मिल में भांटा गांव का रहने वाला दुलेश्वर टंडन भी मजदूरी करने आता था।

एक ही जगह काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। नजदीकियां मोहब्बत में बदलीं, लेकिन यही मोहब्बत आगे चलकर खूनी खेल में बदल गई। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम संबंध था।

बताया जा रहा है कि दुलेश्वर अपनी प्रेमिका के मोबाइल में बैलेंस तक डलवाता था, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते में शक ने जगह बना ली। आरोप है कि दुलेश्वर को शक था कि अनीता किसी दूसरे युवक से बातचीत करती है। यही शक धीरे-धीरे जुनून में बदलता गया और फिर एक दिन इस जुनून ने आशिक के हाथ में चाकू थमा दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी दुलेश्वर अनीता के घर पहुंचा और घर के अंदर ही उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। (Dhamtari Crime News) हमले में अनीता के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर मिल में काम करने वाले लोग मौके पर पहुंचे, तब तक अनीता लहूलुहान होकर जमीन पर गिर चुकी थी।

परिजनों ने आनन-फानन में उसे कुरूद अस्पताल पहुंचाया। अनीता की हालत गंभीर थी..कुरूद में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए धमतरी रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर धमतरी के निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद अनीता की जिंदगी नहीं बच सकी।

इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। Dhamtari Crime News: वारदात की सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी दुलेश्वर टंडन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ हत्या की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ और जांच के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। मोहब्बत के नाम पर शुरू हुई कहानी शक तक पहुंची शक से जुनून बना और जुनून ने एक आशिक को हत्यारे के कटघरे में खड़ा कर दिया।

एक परिवार ने अपनी बेटी खो दी और आरोपी अब जेल की सलाखों के पीछे है। I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good. Web Title: Man murders girlfriend in Dhamtari CG Crime News: CG में अदाणी की फैक्ट्री में बलवा, इस बात को लेकर भिड़े छत्तीसगढ़ और बिहार के मजदूर, TI समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल Vande Bharat: CEC के इस्तीफे के नाम… बढ़ता जा रहा संग्राम!

मुंबई में उद्धव-राज ने मिलाया हाथ, क्या SIR मामले में चुनाव आयोग पर बढ़ रहा दबाव? West Bengal News: लव जिहाद के आरोपियों की अब खैर नहीं! यहां की सरकार लाने जा रही नया कानून, सीएम ने खुद दी जानकारी Retired IAS Murder Case Update: रिटायर्ड IAS अधिकारी हत्याकांड मामले में आया बड़ा अपडेट, पुलिस ने आरोपी पर घोषित किया इतने हजार का इनाम Wife Killed Husband In Kerala: पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, हत्या का तरीका जानकर सहम जाएंगे आप Vishwakarma Shram Samman Yojana 2.0: कारीगरों को प्रशिक्षण के दौरान मिलेंगे रुपए, इस खास सुविधा का भी मिलेगा लाभ, पारंपरिक हुनर को नई पहचान देने योगी सरकार की शानदार पहल Bihar Child Death News: प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तीन दिनों में चार लड़कियों समेत 9 बच्चों की मौत, घरों में पसरा मातम, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री होंगे शामिल

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version