नारायणपुर. गत चैंपियन दिल्ली ने दो गोल से पिछड़ने के बाद पुरुष अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में मंगलवार को यहां वापसी करते हुए मिजोरम को अतिरिक्त समय में 4-2 से हराकर खिताब का बचाव किया. दिल्ली के स्थानापन्न खिलाड़ी लैशराम राहुल मीतेई दो गोल कर मैच के नायक बन कर उभरे. उन्होंने नियमित समय के आखिरी क्षणों (90+1 मिनट) और फिर 108वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलायी.

आर्य कश्यप (48वां) और प्रशान जाजो (110वां) ने दिल्ली के लिए अन्य दो गोल किए. मेसक सी लालरिनघेटा (39वां) और पीसी पजावना (45+2वां) ने मध्यांतर तक मिजोरम को 2-0 की बढ़त दिला दी थी. इस मुकाबले में दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों को रेड कार्ड दिखाये गये. मिजोरम ने आठ खिलाड़ियों के साथ मैच समाप्त किया, जबकि उस समय दिल्ली के पास मैदान में नौ खिलाड़ी थे. दिल्ली ने 2024 सत्र के फाइनल में कर्नाटक को पेनल्टी शूटआउट में हराया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version