कोरिया: साउथ कोरियाई एक्टर ली सांग-बो का निधन हो गया है। वह कई फिल्मों और टीवी शोज में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को प्योंगटेक में उनके घर पर परिवार के एक सदस्य को उनकी लाश मिली। उनकी मौत की जांच शुरू हो चुकी है। उनकी एजेंसी, कोरिया मैनेजमेंट ग्रुप (केएमजी) ने एक बयान जारी कर कहा, ‘हमने यह खबर देखी है और अभी हालात को समझने की कोशिश कर रहे हैं।’

पिता और मां को खोया

ली सांग-बो के फैंस के लिए एक्टर का निधन एक सदमा है। एक फैन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा एक्टर ने हाल के वर्षों में अपने पिता को खो दिया था। उसके बाद एक ट्रैफिक हादसे में उनकी मां और बहन की भी मौत हो गई थी। उन्होंने लंबे समय तक डिप्रेशन की दवाएं ली थीं।

डिप्रेशन की ले रहे थे दवा

कुछ साल पहले, ली का नाम एक ड्रग्स केस में आया था, जिसमें उन पर गैर-कानूनी ड्रग्स लेने के आरोप लगे थे। हालांकि, 2022 में उन्हें इस केस में क्लीन चिट मिल गई थी। यह साबित हुआ था कि एक्टर ने कोई गैर-कानूनी ड्रग्स नहीं ली थी, बल्कि वे डिप्रेशन के इलाज के लिए डॉक्टर की तरफ से लिखी गई दवाएं ही ले रहे थे।

इन मशहूर शो में किया काम

ली ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में शो ‘इनविजिबल मैन चोई जंग-सू’ से की थी, और बाद में ‘गोल्डन एरा ऑफ डॉटर्स-इन-लॉ’, ‘बैड लव’, ‘प्राइवेट लाइव्स’, ‘रुगल’, ‘मिस मोंटे-क्रिस्टो’, ‘एलिगेंट एम्पायर’ जैसे कई शो में काम किया।

इन फिल्मों में किया काम

ली सांग बो मुख्य रूप से टीवी एक्टर थे, लेकिन उन्होंने ‘मेफिस्टो’, ‘सीक्रेटली ग्रेटली’ जैसी कुछ फिल्मों में भी काम किया था।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version