राष्ट्रवाणी: रवि गोयल, सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दमाऊधारा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पिकनिक मनाने आया एक युवक नहाते के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं सदरफ और ददरफ की टीम ने देर शाम तक युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार, दुर्ग से कुछ युवक सक्ती जिले के दमाऊधारा पर्यटन स्थल पर पिकनिक मनाने आए थे। सभी युवक झरने के पास घूमने और नहाने का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान प्रतीक कंवर नामक युवक झरने में उतरकर नहाने लगा। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धार के कारण वह कुछ ही क्षणों में आंखों से ओझल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद सदरफ और ददरफ की टीमों को भी बुलाया गया। बचाव दल ने देर शाम तक युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया। अब बुधवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू कर युवक की तलाश की जाएगी।
Trending
- जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान : मुख्यमंत्री साय ने नीट में सफल छात्रों से किया संवाद, कहा – एकलव्य की तरह लक्ष्य साधिए, सफलता निश्चित मिलेगी – राष्ट्रवाणी
- मलेरिया का कहर: दो छात्रों की मौत के बाद अब महिला ने तोड़ा दम, एंबुलेंस देरी से पहुंचने का आरोप, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- रवि भगत को पुलिस ने भेजा जेल, सरस्वती साइकिल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते स्कूल परिसर में किया था हंगामा – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: मलेरिया से तीसरी मौत, साइबर ठगी से जुड़े 26 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, जवानों की मेहनत की कमाई पर डाका, आकाशीय बिजली से 3 की मौत, मदननगर हिंसा मामले में 150 ग्रामीणों पर प्राथमिकी (एफआईआर)… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- कग बरेाकिनग News: वाइल्ड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की दबिश, बाघ की खाल के साथ 3 संदिग्ध पकड़ाए – राष्ट्रवाणी
- कग करिमे News: धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या, मामूली विवाद में आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम, इलाके में फैली सनसनी – राष्ट्रवाणी
- दमाऊधारा झरने में दर्दनाक हादसा: पानी के तेज बहाव में बहा युवक, देर शाम तक नहीं मिला सुराग, दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने – राष्ट्रवाणी
- स्कोप, जीआईजेड जर्मनी ने एमओईएफसीसी के साथ जलवायु कार्रवाई कार्यशाला का आयोजन किया, बीईएल की नेट-जीरो पहल का प्रदर्शन किया – भारतीय पीएसयू
