राष्ट्रवाणी: किचन के चिपचिपे कपड़े को साफ करना मुश्किल होता है, लेकिन आसान घरेलू नुस्खों से इसे आसानी से चमकाया जा सकता है। किचन के चिपचिपे कपड़े को साफ करने के ट्रिक्स (Image Source: एआई Generated) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।
किचन में हम अक्सर एक सूती कपड़े का इस्तेमाल करते हैं, जो गर्म बर्तन पकड़ने से लेकर हाथ में लगे तेल-मसाले पोंछने के काम आता है। इसकी सबसे बड़ी परेशान यह है कि इस कपड़े को इतना भी धो लो, उसकी न तो चिपचिपाहट कम होती है और न ही बदबू जाती है। ऐसे में कपड़े को साफ करने के लिए कई असरदार ट्रिक्स हैं, जिन्हें फॉलो किया जा सकता है।
गंदे कपड़े को हमेशा धोने से पहले गुनगुने पानी मे कम से कम 30 मिनट टक भिगोकर रखना चाहिए। इससे कपड़े पर चिपकी गंदगी आसानी से हटाने में मदद मिलेगी। ब्लीच से कपड़े को पूरी तरह से साफ किया जा सकता है, इसके लिए बर्तन में 1/4 कप लिक्विड लिक्विड ब्लीच के साथ आधे से थोड़ा कम बाल्टी पानी डालें।
कपड़े को इस घोल में 15-20 मिनट डाले रखने के बाद सामान्य तरीके से धो लें। गंदे कपड़े की चिपचिपाहट खत्म करने के लिए एक बर्तन में पानी लें। उसमें थोड़ा कास्टिक सोडा और डिटर्जेंट पाउडर मिलाकर घोल तैयार कर लें।
फिर इस घोल में कपड़ा 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद कपड़े पर ब्रश रगड़ने के बाद पानी से धो लें। एक बाल्टी गर्म पानी में 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा और 1 नींबू का रस मिक्स कर लें।
इस घोल में कपड़े को 1 घंटे के लिए भिगोकर रख देना है। फिर हाथ रगड़ते के बाद सामान्य तरीके से कपड़ा धो लें। बेकिंड सोडा के बजाय केवल और नमक और डिटर्जेंट से भी काम चल सकता है।
नमक तेल की चिपचिपाहट को सोखने में और डिटर्जेंट उसे गहराई से साफ करने में मदद करता है। के बर्तन में गर्म पानी में 2-3 बड़े चम्मच नमक और उतनी ही मात्रा में डिटर्जेंट पाउडर मिक्स करके घोल बनाएं। फिर कपड़े को घोल में डालकर थोड़ी देर रखने के बाद धो लें।
सफेद सिरका कपड़े की गंदगी और चिकनाई को हटाने में बड़ा असरदार है। इसके लिए एक लीटर पानी में सफेद सिरका मिक्स करके घोल बना लें। इसमें कपड़ा एक घंटे टक भिगोकर रखें और बाद में ब्रश रगड़कर अच्छे से साफ कर लें।

