राजनांदगांव। डोंगरगढ़ के कनघुर्रा जंगल में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रहा है. इस मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया. जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में जवान के पैर में गोली लगी थी और वे जख्मी हो गए थे.

राजनादगांव रेंज IG अभिषेक शांडिय ने बताया कि मध्यप्रदेश और राजनादगांव फोर्स द्वारा ऑपरेशन चलाया जा रहा है, अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है. वहीं इस मुठभेड़ में 1 सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए हैं.




Share.
Leave A Reply

Exit mobile version