दुर्ग। भिलाई के कुम्हारी थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब परसदा रेलवे फाटक से आगे झाड़ियों के बीच एक नरकंकाल मिला।इलाके के लोग बताते हैं कि यहां अक्सर मवेशी चराने वाले और मजदूर गुजरते हैं, इसलिए शव मिलना सभी को हैरान कर गया।

मृतक का शरीर इतनी बुरी तरह सड़-गल चुका है कि पहचान करना मुश्किल हो गया है। पुलिस ने बिना देर किए शव को पीएम के लिए कचांदुर स्थित CCM मेडिकल कॉलेज भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस रास्ते पर कई दिनों से बदबू आ रही थी, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि ऐसा कुछ मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक राजेश नाम के व्यक्ति ने सुबह करीब 9:30 बजे कॉल कर पूरी जानकारी दी। वह परसदा रेलवे फाटक से करीब 200 मीटर आगे बकरियों के लिए बबूल की डंगाल काट रहा था, तभी नीचे नाले में किसी व्यक्ति का कंकाल दिखा। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस शव की शिनाख्ती में जुटी है।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version