दुर्ग। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर दुर्ग रेंज में दिनांक 15 सितंबर को दोपहर से चलाएं गए एक युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत दुर्ग, बालोद और बेमेतरा में एक साथ पिछले 24 घंटों से नशे के खिलाफ कार्यवाही जारी है, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू, पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल के मार्गदर्शन में जिलों में स्पेशल टीम बना कर 250 से अधिक जगहों पर छापेमारी की गई। जिसमें 80 से अधिक टीमों के द्वारा जिसमें 500 जवान शामिल थे। उनके द्वारा इस मिशन में नशे के कारोबार में कई संदिग्ध व्यक्तियों एवं पूर्व के आदतन आरोपियों की धड़पकड़ की गई, उनके कब्जे से अवैध नशे के पदार्थ जप्त किए गए। पुलिस की यह कार्रवाई नशे के फैलाव पर रोक लगाने और जिले के युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

बालोद जिले में पुलिस ने लगभग 50 स्थानों पर दबिश दी। यहां से 31आरोपी गिरफ्तार हुए। इनमें 4 आरोपी NDPS एक्ट, 4 आबकारी एक्ट में तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में 23 को गिरफ्तार किया गया है।

बेमेतरा पुलिस ने लगभग 60 स्थानों में दबिश देकर 39 लोगों को गिरफ्तार किया है . इनमें NDPS, आबकारी एक्ट तथा प्रतिबंधात्मक एक्ट में कार्यवाही किया गया है।

दुर्ग पुलिस ने लगभग 160 स्थानों पर दबिश देकर कुल 120 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें NDPS में 16 प्रकरण, आबकारी एक्ट में 23 प्रकरण और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में 89 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त अभियान में दुर्ग रेंज में लगभग 26 किलो गांजा एवं शराब लगभग 126 लीटर एवं टैबलेट आदि जप्त किया गया।

समाज पर सकारात्मक प्रभाव

उक्त कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। पुलिस का संदेश: अब नहीं बख्शे जाएंगे नशीले पदार्थों की गतिविधियों में संलिप्त अपराधी।”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version