राष्ट्रवाणी: न्यूज, कांकेर। कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हाहालददी स्थित बंजारी माता मंदिर के पीछे जंगल में पश्चिम बंगाल के मजदूर की सिर कटी लाश मिली है। स्थानीय लोगों ने नरबलि की आशंका जताई है। पुलिस और फाॅरेंसिक की टीम इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। मंगलवार दूसरे दिन भी मृतक के धड़ की तलाश की जा रही है।मृतक के परिजन हावड़ा से रवाना हो गए हैं। शव 10 से 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। घटनास्थल पर शव का सिर गायब मिला है। सिर का न होना और मंदिर के आसपास का इलाका होने के कारण ग्रामीणों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह कोई अंधविश्वास के तहत दी गई नरबलि का मामला तो नहीं है। दुर्गुकोंदल थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दुबे ने बताया कि शव से कुछ मीटर की दूरी पर पेड़ पर गमछा बंधा मिला है। सिर के बाल भी थोड़ी दूर पर मिले हैं। प्रारंभिक जांच में जानवरों के शव को नोचे जाने के प्रमाण मिले हैं। पिछले कुछ दिनों से इलाके में भारी बारिश हुई है। शव को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मृतक के परिजनों को बंगाल में सूचित किया गया है। साेमवार दिन भर की तलाशी के बाद मिली असफलता के बाद अब पुलिस की टीम मंगलवार को दूसरे दिन भी गायब हुए धड़ की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम की प्रारंभिक जांच आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है।। हालांकि, शव का सिर नहीं मिलने के कारण पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
Trending
- जीआरएसई ने जीएसआई – भारतीय पीएसयू के लिए दो तटीय अनुसंधान जहाजों के लिए प्रस्ताव तैयार किया
- 17 दिन में पूरा हो पाया था Zeenat Aman का एक सीन, पहले नहीं सुना होगा 70s की कल्ट फिल्म का किस्सा – राष्ट्रवाणी
- रायपुर के गुढियारी में डीजे पर विवाद, तोड़ा गया थाने का टीवी, भाजयुमो नेता पर दबंगई का आरोप – राष्ट्रवाणी
- डेनमार्क का कहना है कि रूसी युद्धपोत ने सैन्य हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका – राष्ट्रवाणी
- जशपुर में जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, पीएम-जुगा के तहत क्लस्टर होमस्टे परियोजना को मिली मंजूरी – राष्ट्रवाणी
- Rashmika Mandana के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! पर्दे पर ‘संगीत की रानी’ का रोल निभाते नजर आएंगी एक्ट्रेस – राष्ट्रवाणी
- Kamal Haasan और रति अग्निहोत्री में हुई थी अनबन, सेट पर रहते थे खफा-खफा; फिर भी शूट की पूरी फिल्म – राष्ट्रवाणी
