राष्ट्रवाणी: हनुमान अंश ने 7 हजार परसेंट प्रॉफिट कमाया, दुनियाभर में नीम करौली बाबा की फिल्म के जयकारे गूंज रहे हैं। …और पढ़ें ऑस्कर में जाने से चूकी हनुमान अंश/ फोटो- इंस्टाग्राम मेकर्स की गलती के कारण ऑस्कर में जाने से चूकी फिल्म हनुमान अंश के निर्माता व्यस्त होने के कारण भूल गए ये बात विश्वभर में ऑडियंस पर छाया हनुमान अंश का क्रेज एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

हनुमान अंश साल 2026 की वह फिल्म है, जो महज 2 करोड़ के बजट में बनी और फिल्म का बिजनेस 200 करोड़ तक गया। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म की डिमांड इतनी ज्यादा थी कि होम्बले फिल्म्स ने मूवी को विदेशों में भी रिलीज किया। प्रॉफिट के मामले में धुरंधर 2, बाहुबली 2 और कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ने वाली और दुनियाभर में तारीफ बटोरने वाली हनुमान अंश ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री नहीं होगी।

आखिर क्यों ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री लेने से चूकी हनुमान अंश, निर्माता नम्रता सिंह ने बताई वजह। हनुमान अंश के मेकर्स डिवोशनल ड्रामा फिल्म को वर्ल्डवाइड रिलीज करने के बाद अब 18 सितंबर को साउथ में भी रिलीज करने वाले हैं। ऐसे में जब फिल्म की प्रोड्युसर नम्रता सिंह से यह पूछा गया कि क्या ये फिल्म तेलुगु के अलावा किसी अन्य भाषा में भी रिलीज होगी।

तो उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत करते हुए कहा, “नहीं हमने फिल्म को सिर्फ तेलुगु भाषा में ही डब किया है।” हनुमान अंश की प्रोड्यूसर ने आगे कहा, “मेरे को बिल्कुल भी टाइम नहीं मिल रहा है। हमने ऑस्कर के सबमिशन की तारीख भी मिस हो गई है। भारत की तरफ से ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री की लास्ट तारीख 7 सितंबर थी।

हमें हजारों लोगों के फोन आए कि आपने यह फिल्म ऑस्कर के लिए सबमिट नहीं की, लेकिन हमें इसके बारें में पता ही नहीं था। हम इस वक्त बहुत सारी चीजों के साथ बिजी हैं। हमारी टीम बहुत ही छोटी है।” हनुमान अंश की निर्माता ने फिल्म के ग्लोबली और पैन इंडिया रिलीज को लेकर आगे कहा, “पहले हम तेलुगु भाषा में फिल्म की डबिंग पूरी करेंगे, उसके बाद अन्य भाषाओँ पर काम करेंगे।

हम फिलहाल इस चीज पर भी काम कर रहे हैं कि अलग-अलग लोगों तक इस फिल्म को कैसे पहुंचाया जाए। आर्टिस्ट और डायरेक्टर टूर पर हैं। ऑफिस में बहुत ही कम लोग रहते हैं।” घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हर दिन 10-12 करोड़ का बिजनेस करने वाली फिल्म हनुमान अंश को 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज किया गया है।

फिल्म भले ही इस बार ऑस्कर में एंट्री लेने से चूक गई हो, लेकिन इसके दूसरे पार्ट पर भी काम शुरू हो चुका है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version