राष्ट्रवाणी, 05 जुलाई 2026। राजधानी के लक्ष्मी मेडिकल दुकान की बडी लापरवाही सामने आई है। दुकान से खरीदे मिल्क पाउडर पिलाने के नवजात बच्ची की मौत के आरोप परिवार ने लगाये है।
दलदल सिवनी निवासी पीडित चंद्रशेखर कन्नोजे ने बताया कि 29 जून को उसकी पत्नी डागेश्वरी कन्नोजे के दो जुड़वा बच्चियां हुई थी जिसके चलते मां का दुध पर्याप्त नहीं होने का हवाला देकर डॉक्टरों ने मिल्क पाउड़र लाने की पर्ची लिखकर दी। 30 जून को पीडित पिता मेकाहारा गेट के पास स्थित लक्ष्मी मेडिकल दुकान जाकर एक मिल्क पाउड़र का डिब्बा उस पर अंकित मुल्य से लाकर परिजनों को दिया। परिजनों के मुताबिक दोनों नवजात में से एक को परिजनों ने दुध बनाकर दिया तो दो दिन बाद यानि 4 जुलाई को उसकी तबियत बिगड़ने पर डॉक्टरों को जानकारी दी गई। तो तबियत बिगड़ने पर उसको आईसीयु में भर्ती किया और मिल्क पाउड़र को देखकर उसपर अंकित एक्सपायरी डेट देखकर गलत दुध लाकर पिलाने से तबियत बिगड़ना बताया।
इसके बाद परिजन उस मिल्क पाउड़र डिब्बे को 02 जुलाई को लेकर मेडिकल स्टोर पहुंचे और एक्पायरी सामान देने पर जमकर हंगामा मचाया तो परिजनो से वो मिल्क पाउड़र डिब्बा छीनने का आरोप लगाते हुए दुसरा डिब्बा दे दिया। दो दिन हालत गंभीर होने के बाद इलाज के दौरान आज 05 जुलाई को नवजात बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के मौत के बाद परिजनो ने मौदहापारा थाना में जाकर लिखित शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को एक हफ्ते पहले बाद का सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का नोटिस जारी किया है वही सीएमएचओ ने परिजनों को सोमवार को अपने दफ्तर बुलाया है और पुरे मामले की जांच ड्रग इंस्पेक्टर से करवाने की बात कही है। फिलहाल पुरे कन्नोजे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और न्याय की गुहार लगाई है। वही इस पूरे मामले पर लक्ष्मी मेडिकल दुकान संचालको की तरफ से कोई भी बात करने को तैयार नहीं है।
एक्सपायरी डेट का डिब्बा छीना गया…
यह भी बताया गया कि एक्सपायरी वाला डिब्बा छीनकर फरवरी 27 वाला डिब्बा दे दिया। इस पर पुलिस ने इसको नोटिस दिया है इस खरीदी से एक हफ्ते पहले और बाद के सीसीटीवी सेव रखने का। सवाल ये खडा होता है कि अगर एक्सपायरी नही था वो डिब्बा तो वापस क्यों लिया और दूसरा क्यो दिया…?
इससे पहले भी इसी दुकान से एक न्यूज एंकर ने दवा खरीदी थी उसके बाद से उसकी तबीयत बिगड़ती गई। डाक्टर से जाकर एंकर ने बताया तो डाक्टर ने अपने प्रिस्क्रिप्शन और खरीदी दवा देखा। तत्काल डाक्टर ने एंकर को साथ लेकर लक्ष्मी मेडिकल पहुंच कर जमकर फटकार लगाई थी।
