नयी दिल्ली/रायपुर: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पिछले साल छत्तीसगढ़ में एक सैन्यकर्मी की हत्या किए जाने के मामले में एक माओवादी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जगदलपुर में एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष शुक्रवार को दाखिल आरोपपत्र में आरोपी की पहचान छत्तीसगढ़ के बीजापुर निवासी आशु कोरसा के रूप में की गई है। आधिकारिक बयान के अनुसार, मामले में एनआईए की जांच से पता चला कि सैन्यकर्मी मोतीराम अचला की हत्या करने की प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की आपराधिक साजिश में आरोपी शामिल था।

एनआईए की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘पिछले साल 25 फरवरी को अपने परिवार के साथ कांकेर जिले में आमाबेड़ा इलाके में उसेली गांव के मेले में जाते समय अचला की भाकपा (माओवादी) के एक सशस्त्र काडर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।’’

एनआईए ने स्थानीय पुलिस द्वारा दर्ज मामले को 29 फरवरी, 2024 को अपने हाथ में लिया था। बयान में बताया गया कि एनआईए ने पाया कि कोरसा उत्तरी बस्तर प्रभाग में भाकपा (माओवादी) के तहत काम करने वाली कुयेमारी एरिया कमेटी का एक सक्रिय सशस्त्र काडर है।

इसमें कहा गया, ‘‘उसने एक अन्य माओवादी नेता के साथ मिलकर मोतीराम अचला की पहचान की और उसकी हत्या कर दी।’’ बयान में कहा गया है कि एनआईए ने क्षेत्र के लोगों के मन में आतंक पैदा करने की साजिश के सिलसिले में पिछले साल दिसंबर में कोरसा को गिरफ्तार किया था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version