राष्ट्रवाणी, 30 मई 2026। नशे के खिलाफ अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का पुनर्गठन किया है। पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला द्वारा जारी आदेश के तहत विभिन्न थानों और इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एएनटीएफ में नई पदस्थापना की गई है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक सुनील दास और उप निरीक्षक अतुलेश राय को एएनटीएफ में यथावत रखा गया है। वहीं एएसआई जयदेव साहू भी एएनटीएफ में कार्यरत रहेंगे। एसीसीयू में पदस्थ एएसआई जसवंत सोनी को एएनटीएफ में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा आरक्षक प्रदीप यादव (थाना खमतराई), प्रदीप साहू (यातायात), महेंद्र वर्मा (थाना सिविल लाइन), अंकुश नंदा (थाना राजेंद्र नगर), सुमीत राणा (थाना तेलीबांधा), महेंद्र पाल साहू (थाना खम्हारडीह) तथा राजकुमार देवांगन (एसीसीयू) को एएनटीएफ में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस कमिश्नर कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का यह पुनर्गठन मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध कारोबार और नशे के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
गौरतलब है कि रायपुर पुलिस कमिश्नरेट लगातार नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चला रही है। एएनटीएफ के पुनर्गठन को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version