राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब (EOW) आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शहर के नया बस स्टैंड के पास स्थित अनिल मेडिकल पर अचानक दबिश दी। इस कार्रवाई से शहर के व्यापारियों और मेडिकल कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला साल 2004 का है। छत्तीसगढ़ में लोक कला जत्था योजनाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन के नाम पर करोड़ों की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया था। जांच के दौरान इस प्रकरण में अनिल मेडिकल की संलिप्तता और वित्तीय लेन देन की बात सामने आई थी, जिसके आधार पर एोव की टीम ने आज छापेमार कार्रवाई की है। एोव की टीम ने रणनीति के तहत तड़के सुबह ही अनिल मेडिकल स्टोर में पहुंचकर छापा मारा। टीम ने दुकान को अपने कब्जे में लेकर घंटों तक दस्तावेजों की सघन जांच की और दुकान के संचालकों से पूछताछ की। घंटों चली इस कार्रवाई के बाद एोव की टीम अपने साथ कई महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज लेकर रवाना हुई है। माना जा रहा है कि इन दस्तावेजों से लोक कला जत्था घोटाले से जुड़े कई और अहम राज खुल सकते हैं। फिलहाल एोव की टीम जब्त किए गए दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है।
Trending
- 70s की वो गजल जिसने ली सिंगर और उनके बेटे की जान, लेखक ने कहा था मनहूस, क्यों सबने सुरीली गजल को बोला ‘शापित’? – राष्ट्रवाणी
- ठंडे बस्ते में नहीं गई Maatrubhumi, जल्द होगा Salman Khan का दीदार? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट – राष्ट्रवाणी
- बीसीसीएल – भारतीय पीएसयू द्वारा राज्य स्तरीय कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- 200 करोड़ की कमाई…दुनियाभर में जय-जयकार, फिर क्यों भारत की तरफ से Oscar में नहीं पहुंच पाई Hanuman Ansh? – राष्ट्रवाणी
- Asha Parekh के पीछे पड़ा था चीन का आशिक, ‘छुरी’ दिखाकर करता था ब्लैकमेल; 1 महीने तक घर के बाहर डाल रखा डेरा – राष्ट्रवाणी
- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये ‘चुलबुला’ गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में यहां शुरू हुई नाश्ता योजना: स्कूली बच्चों को पोहा-फलीदाना, उपमा, दलिया, चना, खड़ा मूंग और मूंगफली का वितरण – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में दरवाजा बना मौत: आत्मानंद स्कूल में एक पट्टी और कील के सहारे टिका क्विंटलों भारी गेट गिरा, मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी
