राष्ट्रवाणी: राजनांदगांव: Famous Devi Mandir in Chhattisgarh नवरात्रि में माता के दरबार में भक्तों की कतारें लगती हैं… हर कोई अपनी मनोकामना लेकर मां के दरबार पहुंचता है। लेकिन राजनांदगांव जिले में एक ऐसा मंदिर भी है, जहां माता की प्रतिमा को लेकर एक अनोखी मान्यता प्रचलित है।
कहा जाता है कि खुदाई के दौरान मिली माता की प्रतिमा को दूसरी जगह स्थापित करने की कोशिश की गई, लेकिन प्रतिमा अपने स्थान से नहीं हिली। इतना ही नहीं, जनश्रुति के मुताबिक प्रतिमा का आकार लगातार बढ़ता गया। हम बात कर रहे हैं राजनांदगांव से करीब 20 किलोमीटर दूर बम्हनी सुकुलदैहान स्थित भूगर्भा मां चंडी मंदिर की।
करीब 150 साल से अधिक पुराने इस मंदिर में नवरात्रि के दौरान विशेष पूजा-अर्चना होती है और दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। Famous Devi Mandir in Chhattisgarh राजनांदगांव के बम्हनी सुकुलदैहान में स्थित भूगर्भा मां चंडी मंदिर… जहां आस्था के साथ एक पुरानी जनश्रुति भी जुड़ी हुई है।
स्थानीय मान्यता के अनुसार, वर्षों पहले गांव के महंगू नाम के एक बैगा को चेचक हुआ, जिसके बाद सपने में माता ने अपनी उपस्थिति का संकेत दिया था। इसके बाद जब उस स्थान पर खुदाई की गई, तो माता की प्रतिमा प्राप्त हुई। प्रतिमा को दूसरी जगह स्थापित करने का प्रयास किया गया, लेकिन मान्यता है कि प्रतिमा अपने मूल स्थान से हिली भी नहीं।
इसके बाद से ही यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया। नवरात्रि के नौ दिनों में मंदिर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है। माता का प्रतिदिन विशेष शृंगार किया जाता है।
ज्योति कलश की स्थापना के साथ भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का दौर चलता है। सुबह से ही श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचने लगते हैं। भक्त माता के सामने शीश झुकाकर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं।
स्थानीय लोगों की मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मुराद माता जरूर पूरी करती हैं। इस मंदिर को स्थानीय श्रद्धालु सिद्ध पीठ के रूप में मानते हैं। यहां के पुजारियों का दावा है कि माता की प्रतिमा का आकार हर साल बढ़ रहा है।
पुजारियों के मुताबिक, माता के श्रृंगार के लिए हर साल वस्त्र तैयार किए जाते हैं, लेकिन समय के साथ वही वस्त्र छोटे पड़ने लगते हैं। इसी आधार पर वे मानते हैं कि माता की प्रतिमा का आकार लगातार बढ़ रहा है। प्रतिमा के आकार में वृद्धि से जुड़ी यह मान्यता मंदिर को और भी खास बनाती है।
हालांकि, प्रतिमा का आकार वास्तव में बढ़ने की बात की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन भक्तों के लिए यह आस्था और श्रद्धा का विषय है। इस मंदिर की खासियत यह भी है कि मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले कई श्रद्धालु बम्हनी स्थित भूगर्भा मां चंडी के दरबार में भी मत्था टेकते हैं।
जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक पहचान का अहम हिस्सा है। आस्था, परंपरा और वर्षों पुरानी जनश्रुति… भूगर्भा मां चंडी मंदिर इन तीनों का संगम है। नवरात्रि में यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह केवल दर्शन का स्थान नहीं, बल्कि माता के प्रति विश्वास और समर्पण का केंद्र भी है।
उत्तर: भूगर्भा मां चंडी मंदिर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बम्हनी सुकुलदैहान में स्थित है। यह राजनांदगांव शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर है। “दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है।
दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं।
वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।” Web Title: Famous Devi Mandir in Chhattisgarh: Know Story of Maa Bhugarbha Chandi Mandir Sardar Harbans Singh Passes Away: पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता का निधन, पिछले कुछ समय से चल रहे थे बीमार, इलाज के दौरान दुनिया को कहा अलविदा Maha Devi AdiShakti Movie: बड़े पर्दे पर गूंजेगा मां दुर्गा की शक्ति का जयकारा!
Maha Devi AdiShakti की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें कब होगा आगाज Retirement Age Plans: बुढ़ापे में किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं! रिटायरमेंट से पहले अपनाएं ये तरीका, ऐसे तैयार होगा 85 लाख का मोटा फंड! Former भाजपा MLA Atar Singh Bhadana Murder News: बीजेपी के पूर्व विधायक की हत्या, 70-80 लोगों ने लाठी-पत्थरों से किया हमला, मचा हड़कंप, जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद Kanker Minor Girl Rape Case: छत्तीसगढ़ में 9वीं की छात्रा से रेप, अपहरण कर लगातार दुष्कर्म करता रहा आरोपी, जानकर दहल उठेगा दिल Delhi Metro Murder Case: दिल्ली मेट्रो में मची अफरातफरी, देखते ही देखते बदल गए हालात, शख्स की मौत से मचा हड़कंप 8th Pay Commission News: कम फिटमेंट फैक्टर का मतलब कम पैसा नहीं?
8वें वेतन आयोग में सैलरी का ऐसा गणित, जो आपकी सारी उलझनें कर देगा दूर! Good News For Govt Employees: नवरात्रि में ही मिल गया दिवाली का बड़ा गिफ्ट, राज्य सरकार ने इन कर्मचारियों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप
