राष्ट्रवाणी: करीना कपूर और मीरा राजपूत की एक फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें दोनों को पहली बार साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक साथ आए करीना और मीरा/ फोटो-इंस्टाग्राम करीना कपूर के शो में खास मेहमान बनकर आईं मीरा राजपूत शाहिद कपूर को लंबे समय तक डेट कर चुकी हैं करीना एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

करीना कपूर (Kareena kapoor) और शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को एक साथ बैठकर चिटचैट करते हुए देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटमेंट होने वाला है। बेबो एक बार फिर से अपने सुपरहिट शो व्हॉट वुमन वॉन्ट्स के साथ लौट रहीं हैं, जिसमें उनके मेहमानों में से एक नाम मीरा कपूर का भी है। मीरा राजपूत के साथ शो की एक झलक खुद करीना कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

करीना कपूर के शो में इस बार न सिर्फ बॉलीवुड के ए लिस्टर्स एक्टर, बल्कि कई जानी-मानी हस्तियां नजर आंएगी। इन्हीं नामों में एक नाम मीरा राजपूत का भी है। ‘दायरा’ एक्ट्रेस ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज पर व्हॉट वुमन वांट्स के नए मेहमानों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

जिसमें पहली तस्वीर में उनके साथ ‘कालीन भैया’ अभिनेता पंकज त्रिपाठी नजर आ रहे हैं, तो वहीं अन्य फोटो में उनकी और मीरा की फोटो ने तो इंटरनेट पर आग ही लगा दी है। शाहिद कपूर की पत्नी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने कैप्शन में लिखा, “आज शो में बहुत ही प्यारी मीरा कपूर आई हैं।” मीरा ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो की कई फोटोज शेयर की और कैप्शन में करीना कपूर को शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, “मुझे मौका देने और जैसी आप हैं वैसी ही मेरे साथ रहने के लिए आपका धन्यवाद।” ये बात किसी से नहीं छुपी है कि करीना कपूर की मीरा कपूर के पति शाहिद कपूर के साथ एक रिलेशनशिप हिस्ट्री रही है।

दोनों ने एक लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया है। ऐसे में दोनों को पहली बार साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक यूजर ने लिखा, “वेट…ये कोलेब किस बाके में है।

ओह माय गॉड मैं ये एपिसोड देखने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। दोनों ब्यूटीफुल वुमन को साथ में देखकर बहुत खुशी हो रही है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “सच कहूं तो मैंने अपनी लाइफ में कभी नहीं सोचा था कि ये कोलाब्रेशन भी देखने को मिलेगा।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “जब एक महिला दूसरी औरत को सपोर्ट करती है, तो लगता है कि ये दुनिया जीने लायक है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version