राष्ट्रवाणी: प्रदीप गुप्ता, कवर्धा. शहर के मजगांव रोड स्थित मकान में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान आलोक दुबे के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. बताया जा रहा है कि वह किसी युवती के साथ साल से रिलेशनशीप में था. युवक कुछ समय से किसी बात को लेकर परेशान था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक, आलोक दुबे का एक युवती से चार साल के लव रिलेशनशीप था. बताया जा रहा है कि युवती के किसी बात से युवक परेशानी चल रहा था. इस बीच उसने आत्मघाती कदम उठा लिया. युवक का शव घर पर बुधवार को फांसी के फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव को सुरक्षित फंदे से उतारा गया. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version