राष्ट्रवाणी: रायपुर। आखिरकार राजधानी रायपुर की सैकड़ो साल पुरानी जर्जर इमारतों को ढहाने की कार्रवाई शुरू हो गई है. सदर बाजार इलाके निगम ने पुरानी जर्जर इमारत को ढहाने का काम शुरू किया है. हाल ही में रायपुर नगर निगम ने 36 से अधिक जर्जर मकानों को नोटिस जारी किया था. बता दें कि 11 और 12 सितंबर की दरमियानी रात को डीजे के साउंड से सदर बाजार में भवन के गिरने की घटना सामने आई थी. गनीमत रही कि रात को हुई घटना में किसी व्यक्ति को कोई खरोच तक नहीं आई, लेकिन इस घटना ने निगम प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए मजबूर कर दिया. इसके पहले दिल्ली में भवन गिरने की घटना में सैंकड़ों जान जा चुकी है. इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर जर्जर भवनों की पहचान कर उन्हें ढहाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. बरसात के दिनों में जर्जर भवनों के गिरने की घटना को देखते हुए अब जाकर सदर बाजार में कार्रवाई की जा रही है. रायपुर नगर निगम के अधिकारी ने बताया की अब तक कुल 35 से अधिक पुराने जर्जर मकानों को नोटिस जारी किया गया है. बीते दिनों सदर बाजार की इमारत गिर गई थी, जिसके बाद ईमारत को ढहाने का कार्य किया जा रहा है. सदर बाजार इलाके को पूरे तरफ बंद कर दिया गया है. निगम और पुलिस की टीम मौजूद है. जल्द ही कार्रवाई पूर्ण कर दी जाएगी. निगम की कार्रवाई से खुश लोगों का कहना है कि जर्जर भवनों को ढहाने के लिए बरसात का इंतजार करने की क्या जरूरत थी. पहले ही इन भवनों को गिरा दिया जाना चाहिए था. इससे जान-मान का खतरा हमेशा बना रहता है. इसके साथ ही साथ जिला प्रशासन से उम्मीद लगाए हुए हैं कि त्योहार के मद्देनजर डीजे के दिल दहला देने वाले आवाज से भी राहत दिलाने का काम किया जाएगा.
Trending
- डुमका, झारखंड: मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने नेवेली उत्तर प्रदेश पावर कोयला खदान का काम रोक दिया – भारतीय पीएसयू
- ‘अंधेरे’ में डूबे छत्तीसगढ़ के 700 सरकारी कार्यालय, बिल जमा नहीं करने पर बिजली कंपनी की सख्ती – राष्ट्रवाणी
- वायरल VIDEO पर बड़ी कार्रवाई: मेडिकल स्टोर सील, संचालक को नोटिस, बिना डिग्री दवा बेचने और इंजेक्शन लगाने का है मामला – राष्ट्रवाणी
- ₹1 लाख में सरकारी पोस्टिंग दिलाने के आरोप वाले पुराने केस से लेकर विधायक कार्यालय तक पहुंचा प्रवेश पाण्डे का सफर – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में नीलामी से पांच सौ रुपये में खरीदी गोवंश को जंगल में काटा, दो गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- BRICS के खत्म होते ही कच्चे तेल पर भारत-चीन की बड़ी तैयारी, हरदीप पुरी से मिले पेट्रोलियम कंपनी के चीनी अधिकारी – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मतांतरण विरोधी कड़े कानून के बाद ईसाई मिशनरियों ने बदली रणनीति: प्रार्थना सभाओं के नाम पर थोक में आवेदन – राष्ट्रवाणी
