राष्ट्रवाणी: रायपुर: वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरिया में निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय अस्पताल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल भवन के विभिन्न हिस्सों का जायजा लेते हुए निर्माण की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को कार्य में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाते हुए तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि सरिया में 100 बिस्तरीय अस्पताल का निर्माण क्षेत्र की स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अस्पताल के शुरू होने से सरिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उपचार के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी और गंभीर अथवा आवश्यक चिकित्सा सेवाओं के लिए दूर जाने की निर्भरता कम होगी।

उन्होंने अधिकारियों से अस्पताल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं और अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को समन्वय के साथ पूरा करने के निर्देश भी दिए।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version