राष्ट्रवाणी (बिलासपुर ब्यूरो): न्यायधानी बिलासपुर के पुलिस विभाग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत सरकंडा थाने की कमान संभाल रहे प्रदीप आर्य को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है. प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए शासन ने उनकी जगह अब नरेश चौहान को सरकंडा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया है.इस पूरी कार्रवाई को करीब एक हफ्ते पुराने एक चर्चित विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. महासमुंद कुटुंब न्यायालय में पदस्थ और बिलासपुर के राजकिशोर नगर निवासी न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी के साथ मारपीट की घटना हुई थी. जन्मदिन के कार्यक्रम में देर रात तक ढोल-नगाड़े बजाने और पटाखे फोड़ने से परेशान होकर जब न्यायाधीश ने इस पर आपत्ति जताई, तो विवाद खड़ा हो गया था. आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों ने न्यायाधीश व उनके परिवार के साथ अभद्रता और मारपीट की.घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों पर मामला दर्ज किया था, लेकिन साथ ही दूसरे पक्ष की शिकायत के आधार पर जज के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी. न्यायाधीश के विरुद्ध मामला दर्ज होते ही न्यायिक अधिकारियों ने इस पर कड़ा विरोध जताया. उनका कहना था कि किसी न्यायाधीश के खिलाफ केस दर्ज करने से पूर्व आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति और सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच नहीं की गई. इसी खींचतान के बीच अब थाना प्रभारी को हटाकर नरेश चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है. सोमवार, 16 नवम्बर 2026 सोम, 16 नव. 2026 | 12:07 AM खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- अंबिकापुर: में तीन दिन से 17 हाथियों के दल में छिपा ‘कबरा’, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में युवती से रास्ता रोककर छेड़छाड़, जबरन मांग में सिंदूर भरने की कोशिश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में नाबालिग का गर्भपात कर भ्रूण नदी में फेंका, बिना अनुमति अबॉर्शन कराने पर डॉक्टर गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- कुटरू धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों को मिल रहा उपज का उचित मूल्य….. – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ…. – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में धान खरीदी के पहले दिन किसानों को झटका, सुबह धान लेकर पहुंचे तो उड़ गए होश; बदला खरीदी केन्द्र – राष्ट्रवाणी
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य में हुए शामिल…. – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: CG Weather: राजनांदगांव में बढ़ने लगी रात में ठंड, 19 नवंबर से मौसम लेगा करवट; चक्रवात का अलर्ट जारी – राष्ट्रवाणी

